आदेश : मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति दर्ज करने के संबंध में

 

कार्यालय ज्ञाप


राज्य कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार चल-अचल सम्पत्ति का विवरण उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-24 के अनुसार मानव सम्पदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के संबंध में शासनादेश सं0 614/ सैंतालीस-का-5-2024- (1838120) दिनांक 17.12.2024 द्वारा अन्तिम तिथि 31.01.2025 निर्धारित की गई है।


उक्त के संबंध में शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०, लखनऊ के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि शासनादेश संख्या 614/ सैंतालीस-का- 5-2024-(1838120) दिनांक 17.12.2024 में दिये गये निदेशानुसार मानव सम्पदा पोर्टल पर दिनांक 31.01.2025 तक अपनी चल-अचल सम्पत्ति का विवरण दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें। वर्ष-2024 का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत करने की सुविधा दिनांक 01.01.2025 से कियाशील हो जाएगी।