09 December 2024

राज्य सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

  राज्य सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है।


ये भी पढ़ें - अपार आईडी के बाद प्रेरणा पोर्टल पर holistic कार्ड के लिए तैयार हो जाएं साहेब!!

ये भी पढ़ें - अनुपस्थित दिनों का मेडिकल अवकाश खंड शिक्षा अधिकारी से स्वीकृत कराना और फिर एरियर कैसे अप्लाई करें जानिए, प्रक्रिया

ये भी पढ़ें - "Celebrating School Leadership" के आयोजन के लिए प्रविष्टियां उपलब्ध किये जाने के सम्बन्ध में।

बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी को अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था), नगर निगम कानपुर के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।


पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी, चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा को संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।