29 October 2024

सांसद से मिले शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष

 सीतापुर;शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीतापुर के सांसद राकेश राठौर से मुलाकात की। उनके समक्ष समस्याएं रखी।


 सांसद ने समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्र कई वर्षों से सेवा कर रहे हैं। उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।