प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल



, लखनऊ : वरिष्ठ आइएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी के केंद्र में कृषि सचिव बनने के बाद अब प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। कृषि उत्पादन आयुक्त, नियुक्ति एवं कार्मिक व कृषि विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती होगी। राजस्व परिषद के - अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे भी इसी माह - रिटायर हो जाएंगे। यहां पर भी वरिष्ठ आइएएस अधिकारी की तैनाती होगी। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री - एवं नागरिक उड्डयन एसपी गोयल भी जल्द केंद्र चले जाएंगे। ऐसे में यह दोनों पद भी रिक्त हो जाएंगे।


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह | 1988 बैच के हैं। इनसे सीनियर 1987 बैच के दो अधिकारी अरुण सिंघल व लीना नंदन इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। डा ■ रजनीश दुबे भी 1988 बैच के हैं, उनके अवकाश प्राप्त करने के ■ बाद राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जाएगा।