छात्र-शिक्षक अनुपात, ध्यान दें, इस तरह होता है टीचर्स की संख्या का निर्धारण


*छात्र-शिक्षक अनुपात*


प्राथमिक में 30 बच्चों पर एक शिक्षक ,150 या उससे अधिक होने पर एक प्रधानाध्यापक...

ध्यान दें-
*121 से 200 बच्चों के मध्य 5 सहायक अध्यापक होंगे।*

किन्तु यदि 150 या उससे अधिक बच्चे हैं तो 5 सहायक के अलावा 1 प्रधानाध्यापक भी रहेगा... अर्थात 30 बच्चों पर 1 शिक्षक अनुपात यहां लागू नही होगा....
200 बच्चों से अधिक होने पर 40 बच्चों पर 1 शिक्षक होगा।


जूनियर में प्रति कक्षा 1 शिक्षक जिनमे एक गणित-विज्ञान का ,1 भाषा का और 1 सामाजिक विषय का होगा। जूनियर में 35 बच्चों पर 1 शिक्षक होता है।
100 या उससे अधिक बच्चे होने पर 3 सहायक के साथ 1 प्रधानाध्यापक भी रहेगा।


✍️ *निर्भय सिंह*