समूह ग-घ की नियुक्तियां विभागीय चयन समिति से की जाएं



लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) ने केंद्र व प्रदेश सरकार में खाली पदों पर भर्ती के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान प्रक्रिया के तहत विभागों में खाली  पद खाली ही बने रहेंगे। फेडरेशन की मांग है कि समूह ग-घ की नियुक्तियां विभागीय चयन समिति के माध्यम से की जाएं।


फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा कि समूह ग-घ की नियुक्तियां विभागीय चयन समिति के माध्यम से की जाए। इससे भ्रष्टाचार में कमी हो सकती है। वहीं समूह क ब्र के पदों पर चयन प्रक्रियाओं में भी बदलाव

की जरूरत है। विभागों से सूचना मांग कर अगले दो वर्ष में होने वाली रिक्तियों के लिए चयन किया जाए और उसी वेटिंग लिस्ट से नियुक्तियां की जाएं। पदोन्नतियों में भी यही व्यवस्था लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि आयोगों को खाली पदों का अधियाचन भेजा जाता है। प्रक्रिया के अनुसार जब तक चयन होता है तब तक उतनी ही पद के कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर साल लगभग 20 हजार कर्मी सेवानिवृत्ति होते हैं। जबकि हर साल आयोग 20 हजार कर्मियों का चयन नहीं कर पाता है। इससे खाली पद खाली ही रहते हैं।