स्थानांतरण की पत्रावली में निम्नांकित अभिलेख लगेंगे


स्थानांतरण की पत्रावली में निम्नांकित अभिलेख लगेंगे। 


1- खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्गत कार्यमुक्ति आदेश। 2 - विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत कार्यमुक्ति आदेश।
3- विद्यालय का अदेयता प्रमाण पत्र।
4- जिस बैंक में वेतन प्राप्त हो रहा है, उसका अदेयता प्रमाण पत्र।
5- पेन कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति।
6- पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन बनाये गये जोड़े का प्रिन्ट आउट। 7- पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण हेतु किये गये रजिस्ट्रेशन का प्रिन्ट आउट। 
8- नियुक्ति आदेश की प्रति।
9- नियुक्ति के फलस्वरूप पदस्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की आख्या।
10- यदि कोई स्थानान्तरण हुआ हो तो स्थानान्तरण आदेश की प्रति। 11 - स्थानान्तरण फलस्वरूप विद्यालय से कार्यमुक्ति आदेश की प्रति।
12- स्थानान्तरण फलस्वरूप स्थानान्तरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की आख्या।
13- यदि कोई पदोन्नति हुई हो तो पदोन्नति आदेश की प्रति।
14- पदोन्नति के फलस्वरूप विद्यालय से कार्यमुक्ति आदेश की प्रति।
15- पदोन्नति के फलस्वरूप पदस्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की आख्या।
16- समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र।
17- जाति प्रमाण पत्र यदि हो तो।
18- निवास प्रमाण पत्र।
19- ऑनलाइन सेवा पंजिका का प्रिन्ट आउट।
20- तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

➡️उपरोक्त अभिलेखों की छायाप्रतियों को आवश्यकता के अनुसार तिथि सहित स्व-प्रमाणित करें। नोट:- विभाग द्वारा उक्त में कोई भी परिवर्तन किया जाता है तो वह सभी को स्वीकार होगा।