मौका: कांस्टेबल जीडी भर्ती में बढ़ गए 20,471 पद



प्रयागराज,। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स व एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी भर्ती 2024 में 20471 पद बढ़ गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने पदों का संशोधित ब्योरा जारी किया है। 24 नवंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के समय पदों की संभावित संख्या 26146 थी। एसएससी की ओर से गुरुवार को जारी संशोधित सूचना में पदों की संख्या बढ़कर 46617 हो गई है। इस भर्ती का परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है।


46617 में पुरुषों के 41467 और महिलाओं के 5150 पद शामिल हैं। पुरुषों में अनारक्षित 17365, ओबीसी 8712, एससी 6032, एसटी 4318 व ईडब्ल्यूएस के 5040 जबकि महिलाओं में अनारक्षित 2231, ओबीसी 1087, एससी 764 हैं।