एसबीआई का कर्ज 0.10 फीसदी महंगा

 

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनिंदा अवधि पर कर्ज की दरों में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे ब्याज दरें अब 8.10 फीसदी से 8.95 फीसदी के बीच हो गई हैं। नई दरें तुरंत लागू हो गई।







■ आवास या वाहन कर्ज अब महंगी दरों पर मिलेंगे।




■ एक महीने से तीन महीने की ब्याज दर 8.20% से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गईं।




■ छह महीने की दर 8.45% से बढ़कर 8.55%, दो साल की दर 8.75% से बढ़कर 8.85% हो गई है। तीन साल की दर 8.95% हो गई, जो पहले 8.85 फीसदी थी।




■ एक साल का कर्ज 8.65% की जगह 8.75% पर मिलेगा।