23 January 2023

असाधारण उपलब्धियों के लिए आज 11 बच्चे होंगे सम्मानित



नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कृत होने वालों में छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। हर बच्चे को एक पदक, एक लाख और एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।